फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Worms found in municipal water supply; residents allege negligence.

Ghaziabad News: नगर निगम के पानी में निकले कीड़े, लोग बोले हो रही अनदेखी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Worms found in municipal water supply; residents allege negligence.
विजयनगर में घरों में पानी में आते कीड़े। स्रोत: वीडियोग्रैब
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार इलाके में नगर निगम के सप्लाई में आने वाले पानी में कीड़े निकलने का प्रकरण सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत निगम के अफसरों से की है। आरोप है कि प्रताप विहार के लोगों को गंगाजल पिलाने का वादा नगर निगम ने किया था, लेकिन यहां तो पीने के पानी में कीड़े निकल रहे हैं। लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल की है। इसपर लोग तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं। अफसरों ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

वार्ड चार के प्रताप विहार डी ब्लॉक के निवासियों के मुताबिक, नगर निगम ने तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को गंगाजल की आपूर्ति कराने का वादा किया था। तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी इसके उदघाटन में शामिल हुए, लेकिन इसके एक सप्ताह बाद ही गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी गई। अब तो साधारण पानी भी कुछ देर के लिए आ रहा है, उसमें भी कीड़े निकल रहे हैं। स्थानीय निवासी आरके आर्य ने बताया कि मजबूरी में लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। नगर निगम के पानी में कपड़े तक नहीं धो सकते। प्रताप विहार निवासी धर्मशिला ने बताया कि यह एक वार्ड का प्रकरण नहीं है, बल्कि आसपास के तमाम वार्डों में भी लोग इसी तरह की दिक्कत झेल रहे हैं। पानी से इतनी बुरी बदबू आती है कि लोगों का घरों में रुकना भी भारी हो रहा है। निगम अधिकारी लोगों को बीमारी में धकेल रहे हैं। उधर, नगर निगम के जलकल इकाई के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि पानी में कीडे़ आने की सूचना पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। किस स्तर पर यह चूक हुई है, संबंधित जिम्मेदार से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed