फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   World Homoeopathic Day celebrated through video conference

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
World Homoeopathic Day celebrated through video conference
वीडियो कॉन्फ्रेंस में जुड़े डॉ - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जहां चाह होती है वहां राह होती है। कोरोना संक्रमण की वजह से सम्मेलन संगोष्ठियों या किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा पा रहा है। लेकिन लोग सोशल डिस्टिेेसिंग भी बनी रहे और आयोजन भी होते हैं इसलिए नई-नई राह निकाल रहे हैं। शुक्रवार को होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने विश्व होम्योपैथिक दिवस पर सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों ने होम्योपैथी के जनक डॉ.सैमुअल हैनीमैन का जन्मदिन मनाया। सभी एक नियम समय पर जूम एप के जरिए काफ्रेंसिंग की और सभी ने अपने-अपने घरों में डॉ.हनीमैन की फोटो पर पुष्प और माला अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित दी। राजनगर में रहने वाले डाक्टर कुलदीप गुप्ता ने अपने घर पर डॉ.हनीमैन की फोटो पर पुष्प-माला अर्पित करके श्रद्धांजली अर्पित की और एसोसिएशन के लगभग 11 सदस्य एप के जरिए ऑनलाइन शामिल हुए। कविनगर में रहने वाली डॉ. प्रीती मित्तल ने बताया कि एसोसिएशन में 100 से अधिक डाक्टर शामिल हैं। इस कार्यक्रम के लिए पहले काफी बड़े पैमाने पर तैयारी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से अब ऐसा नहीं हो सकता इसलिए सभी ने यह उपाय निकाला। इस दौरान डॉ. ऋतु सचदेवा, डॉ.अमित मित्तल, डॉ.राजीव तिवारी, डॉ.मंजू रानी मलिक, डॉ.दीपांकर गुप्ता, डॉ. मनीष शर्मा,डॉ.शरद टोंक, डॉ.रैना टोंक, डॉ.मीनू भार्गव,डॉ. सुनील भटनागर, डॉ.राजेश कैसल, डॉ. सुनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सभी ने सरकार के निर्देेशों का पालन करते हुए घर पर रहें और सुरक्षित रहने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed