फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Workers constructing a drain are discharging sewage water into the green belt.

Ghaziabad News: सीवर के पानी को ग्रीन बेल्ट में डाल रहे नाला निर्माण कर रहे कर्मचारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Workers constructing a drain are discharging sewage water into the green belt.
साहिबाबाद। वसुंधरा क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान ग्रीन बेल्ट को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण में लगे कर्मचारी सीवर के पानी को पाइप के जरिये ग्रीन बेल्ट में डाल रहे हैं। इससे ग्रीन बेल्ट में गंदा पानी जमा होने के साथ हरियाली भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि विकास कार्य के नाम पर हरियाली को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुशांत बंसल ने बताया कि नाला निर्माण का काम चलने के दौरान सीवर के पानी की निकासी के लिए ग्रीन बेल्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। गंदा पानी जमीन में जमा होने से आसपास दुर्गंध फैल रही है। साथ ही पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण एजेंसी और संबंधित कर्मचारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। स्थानीय निवासी घनश्याम ने बताया कि नाले का निर्माण जरूरी है, लेकिन इसके लिए ग्रीन बेल्ट को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है। निर्माण के दौरान पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि ग्रीन बेल्ट सुरक्षित रह सके। यदि लगातार सीवर का पानी यहां डाला गया तो मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ हरियाली खत्म होने का खतरा है। उन्होंने बताया कि पानी भरने से यहां पर लोग सुबह शाम की सैर के लिए भी नहीं आ पा रहे हैं। निवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर ग्रीन बेल्ट में पानी डालने पर तत्काल रोक लगाने और क्षतिग्रस्त हिस्से को दोबारा विकसित कराने की मांग की है। वहीं, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है, जल्द ही ग्रीन बेल्ट में पानी डालने वालों पर कार्रवाई कर ग्रीन बेल्ट को साफ सुथरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed