फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Worker injured in salt factory dies

Ghaziabad News: नमक फैक्टरी में घायल हुए श्रमिक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Worker injured in salt factory dies
मोदीनगर। नगर के सिखेड़ा मार्ग स्थित एक नमक फैक्टरी में कार्यरत श्रमिक प्रकाश (30) सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ स्थित गांव पतरामपुर ककरिया खेड़ा निवासी प्रकाश नमक की फैक्टरी में काम करते थे। प्रकाश पास में ही कमरा किराए पर लेकर रहते थे। बताया गया कि प्रकाश सोमवार दोपहर फैक्टरी में कार्य के दौरान घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद प्रकाश के परिजन भी मोदीनगर पहुंच गए। श्रमिक के भाई लोकेश ने बताया कि प्रकाश से करीब चार दिन से बात नहीं हो पा रही थी। उन्होंने फैक्टरी संचालक और उसके साथियों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने संचालकों पर बार बार बयान बदलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाने पर परिजनों ने किया हंगामा
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए श्रमिक के परिजनों और साथ आए ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया। परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed