{"_id":"64b6e656fab8a3664608fcb5","slug":"work-will-be-done-sitting-at-home-birth-and-death-certificates-will-be-made-online-in-municipal-corporation-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-157050-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर बैठे होगा काम, नगर निगम में ऑनलाइन बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर बैठे होगा काम, नगर निगम में ऑनलाइन बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन
राजीव शर्मा
गाजियाबाद। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम की यह सुविधा अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी। मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों को संपत्ति कर की तर्ज पर इस सुविधा को भी ऑनलाइन दिलाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था के ऑनलाइन हो जाने के बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भ्रष्टाचार की मिलने वाली शिकायतें भी खत्म हो जाएंगी।
महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा ऑनलाइन हो जाने के बाद आवेदक को कंप्यूटर पर ही अपना आवेदन फार्म भरना होगा। इससे संबंधित सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे। प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा हो जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मचारी इन दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रमाण पत्र जारी करने की संस्तुति की रिपोर्ट भी ऑनलाइन लगा देंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पटल पर भी यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन पहुंच जाएगा।
उनके हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा। नगर निगम के पोर्टल और वेबसाइट पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि आवेदक ऑनलाइन ही इस प्रमाण पत्र को डाउनलोड भी कर सकेंगे। ऑनलाइन हो जाने से यह रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और विभाग के अधिकारी इसे देख सकेंगे।
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने में भी मिलेगा फायदा
नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड अभी तक ऑनलाइन नहीं है। ऐसे में पासपोर्ट बनवाने के दौरान पासपोर्ट विभाग इन प्रमाण पत्र का सत्यापन ऑनलाइन नहीं कर पाता है। इसके अतिरिक्त स्कूल या कॉलेज के प्रमाण पत्र सीबीएसई, यूपी बोर्ड और विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट है। इनके सत्यापन में दिक्कत नहीं आती है। जन्म प्रमाण पत्र को मैनुअली सत्यापित कराना पड़ता है। इस प्रक्रिया में लंबा समय लग जाता है। नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगी तो लोगों को पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।