फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Work on Hapur Chungi flyover to start soon; tender issued.

Ghaziabad News: हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर का जल्द शुरू होगा कार्य, टेंडर जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Work on Hapur Chungi flyover to start soon; tender issued.
हापुड़ चुंगी
गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी के जाम से लोगों को जल्द निजात मिलने वाली है। इस चाैराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने टेंडर जारी किया है। इसके बाद एक महीने में कंपनी के चुनाव के बाद कार्य को शुरू किया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण में करीब 120 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि टेंडर जारी कर दिया गया है। निर्माण कार्य को समय से पूरा किया जाएगा। फ्लाईओवर के निर्माण के बाद हापुड़ चुंगी चाैराहा सिग्नल फ्री हो जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एएलटी से कविनगर थाने की तरफ बनने वाले करीब एक किमी के इस फ्लाईओवर से मेरठ और एनएच-9 के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा इस फ्लाईओवर के बनने के बाद मेरठ रोड से आने वाला ट्रैफिक फ्लाईओवर से आने के बाद डायमंड कट से मुड़कर एनएच-9 तक जाएगा। वहीं, डासना और हापुड़ तिराहे के बीच चलने वाला ट्रैफिक बिना रूके नीचे निकल जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रिटेनिंग वाॅल भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन




मेरठ रोड और एनएच-9 के ट्रैफिक के आने के चलते हापुड़ चुंगी चौराहा जिले के सबसे व्यस्त चौराहे में एक है। सुबह और शाम यहां कई बार लंबा जाम लग जाता है। लोगों के अनुसार यह फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों का समय बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed