फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   work of hindon bridge will start after one week

एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा हिंडन पुल निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
work of hindon bridge will start after one week
एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा हिंडन पुल का निर्माण
विज्ञापन

गाजियाबाद। दो साल से बंद हिंडन के जर्जर पुल का दोबारा निर्माण एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा। इसके डिजाइन और डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को आईआईटी रुड़की से मंजूरी मिल गई है। यह पुल करीब 10 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। यानी 2020 में पुल निर्माण पूरा होने पर हिंडन नदी पर अक्सर लगने वाले जाम से भी वाहन चालकों को निजात मिल जाएगी।
गाजियाबाद से मोहन नगर की ओर जाने के लिए हिंडन नदी पर सिर्फ दो लेन का पुल है। दो लेन के पुल को दरार आने के बाद फरवरी 2018 में वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। मोहन नगर से गाजियाबाद की ओर आने के लिए तीन लेन का पुल बना हुआ है। वीकेंड और त्योहारी सीजन में गाजियाबाद से मोहन नगर की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा बढ़ जाने से यहां जाम लग जाता है। दो साल इस पुल का पुनर्निर्माण फंड की वजह से अटका हुआ था। जीडीए ने पीडब्ल्यूडी से इस पुल के खर्च को वहन करने का आग्रह किया था, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने इससे इंकार कर दिया था। इसके बाद जीडीए ने इसके लिए फंड देने की हामी भरी तो सेतु निगम ने डीपीआर तैयार कराई। बीते दिनों की इसकी डीपीआर आईआईटी रुड़की को भेजी गई थी। आईआईटी के एक्सपर्ट्स ने इसे मानकों पर परखने के बाद मंजूरी दे दी है। करीब 11 मीटर चौड़े इस पुल का निर्माण 22 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस पुल की लंबाई 176 मीटर होगी। इस पुल के बन जाने से गाजियाबाद से मोहन नगर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सहूलियत होगी और जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

----
पुराने पुल को तोड़ने की प्रक्रिया हो चुकी पूरी
नए पुल के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद पुराने जर्जर पुल को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सेतु निगम ने इसे तोड़ने का काम पूरा कर लिया है। पुराने पुल के अभी पिलर्स बाकी हैं। सेतु निगम के अफसरों के मुताबिक पिलर्स को भी जल्द ही तोड़ लिया जाएगा। इनके स्थान पर नए पिलर्स बनाने का काम दीपावली से पहले शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अधिकारी बोले
आईआईटी से पुल की डीपीआर एप्रूव्ड हो चुकी है। जल्द ही जीडीए से इसके निर्माण के लिए फंड की पहली किश्त मिल जाएगी। उम्मीद है कि एक सप्ताह में पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। 10 माह में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। - एके सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed