Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Work at 200 construction sites in the district will be halted starting November 5.

Ghaziabad News: पांच नवंबर से जिले में 200 भवन निर्माण साइटों के कार्य पर लगेगी रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Work at 200 construction sites in the district will be halted starting November 5.
साहिबाबाद। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर पांच नवंबर से जिले में सभी प्रकार के भवन निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस संबंध में यूपीपीसीबी की ओर से जिले की सभी निर्माण साइट को नोटिस जारी कर दिया गया है। निर्माण साइट के साथ ही विभागीय स्तर से कराए जाने वाले विकास कार्य पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि जिले में करीब 150 निजी निर्माण साइट हैं, जिन पर वर्तमान में काम चल रहा है। साथ ही 50 से अधिक सरकारी विभागीय साइट हैं और सर्वाधिक नगर निगम की हैं। उन्होंने बताया कि निजी साइटों को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, विभागों को भी पत्र लिखकर पांच से 20 नवंबर के बीच निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य, रेलवे और सुरक्षा से जुड़े निर्माण कार्यों को ही छूट रहेगी। इसके अलावा जहां पर नियमों का उल्लंघन होता पाया जाएगा, उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
पहियों से सड़क पर धूल-मिट्टी आने पर तीन साइटों को नोटिस
निर्माण साइट की धूल-मिट्टी पहियों के जरिये सड़क पर आने से शुक्रवार शाम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की टीम ने तीन निर्माण साइटों को नोटिस जारी किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि पांडव नगर स्थित फ्लोरल पाथवे, राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्वाणा होम्स और मोरटी स्थित आर्कफोर्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की साइटों पर वाहनों के पहिये धोने की व्यवस्था नहीं थी। पहिये न धुलने की वजह से साइट की धूल सड़क पर ट्रैक्टर व ट्रक से सड़क पर आ रही थी। निरीक्षण में साइट पर पानी का छिड़काव न होना भी पाया और निर्माण सामग्री भी खुले में रखे हुए थे। वहीं, दूसरी ओर बारिश रुकते ही एक्यूआई बढ़ने लगा। शनिवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 110 रहा। वहीं लोनी में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ा। यहां का एक्यूआई 276 पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed