{"_id":"69e684609dbfff71d0064aac","slug":"won-the-best-team-award-along-with-23-medals-at-the-karate-competition-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18021-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कराटे प्रतियोगिता में 23 पदकों के साथ बेस्ट टीम अवॉर्ड भी झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कराटे प्रतियोगिता में 23 पदकों के साथ बेस्ट टीम अवॉर्ड भी झटका
विज्ञापन
साहिबाबाद। एलाईट कप ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने 23 पदक हासिल कर बेस्ट टीम अवार्ड अपने नाम किया। प्रतियोगिता मेरठ स्थित एस्ट्रोन कॉलेज में हुई और इसमें देशभर के 250 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने सब जूनियर, कैडेट और जूनियर विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक जीते। स्कूल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रावत और कोच नैना रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में वैष्णवी यादव और ह्रतिक दास ने दो-दो स्वर्ण पदक जीता है। आश्रिया रावत और दैविक गोयल ने एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक झटके। कर्ण सिंह रावत, अर्शी और तुषार यादव ने एक-एक स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। जबकि ख्याति गुप्ता, मोनित मजूमदार, तनुष माथुर और सात्विक रावत ने रजत और कांस्य पदक जीते हैं। वहीं अक्षिता वर्मा ने भी एक रजत पदक जीता। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष बैकुंठ सिंह, यूपी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन पवन गोयल, आयोजक यूपी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन सचिव अमित गुप्ता ने सभी विजेताओं मेडल से पुरस्कृत किया। कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पुष्पेंद्र सिंह रावत को बेस्ट टीम अवॉर्ड दिया गया है।