{"_id":"64d68492d13d34062c0ba844","slug":"women-who-came-to-close-the-liquor-contract-created-ruckus-set-fire-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-504-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिलाओं ने किया हंगामा, लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिलाओं ने किया हंगामा, लगाई आग
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव खिदौड़ा में झलावा मार्ग स्थित देशी शराब के ठेके को बंद कराने के लिए शुक्रवार शाम गुस्साई महिलाओं ने हंगामा किया। इसी बीच किसी ने ठेके में आग लगा दी। आग के कारण 30 पेटी शराब जल गई। गुस्साई महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्कूल और मंदिर के समीप शराब का ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब होने लगा था। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। ठेका संचालिका ने आगजनी, मारपीट और 18 हजार रुपये लूट का आराेप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। गाजियाबाद निवासी मंजू त्यागी का निवाड़ी के खिंदौड़ा गांव में झलावा मार्ग पर जंगल में ईख के खेत के किनारे देशी शराब का ठेका है। करीब दो माह पूर्व ही खोला गया था। ठेके पर पंकज त्यागी सेल्समैन है। ग्रामीणाें का आरोप है ठेके से कुछ दूरी पर ही स्कूल और मंदिर है। इससे पहले गांव में शराब का ठेका नहीं था। ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब हो रहा है। इससे नाबालिग भी शराब के आद होने लगे हैं। सुबह छह बजे ही ठेका खोल दिया जाता है। अधिकारियों से गलत स्थान पर ठेका खुलने की शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ठेका सेल्समैन पंकज त्यागी का आरोप है कि शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर वहां पहुंची और कुछ लोगों के उकसाने पर उसकी पिटाई करने के बाद कैश लूट लिया। आरोप है कि इसी दौरान भीड़ के बीच किसी ने ठेके में आग लगा दी। कुछ ही देर में शराब का ठेका जलकर राख हो गया। उसमें रखी तीस पेटी शराब जल गई। जानकारी के बाद एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
नवसृजन योजना के तहत जून माह में शराब की दुकानों के लिए कुछ ठेके छोड़े गए थे। खिंदौड़ा में मंजू त्यागी के नाम पर ठेका निकला। नियमानुसार ठेका खोला गया। शुक्रवार देर शाम महिलाएं ठेके पर पहुंची और बंद कराने के लिए हंगामा किया। ठेके में आगजनी की गई है। इसमें कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। ठेका संचालिका की ओर से निवाड़ी थाने में सेल्समैन से मारपीट, आगजनी और कैश लूट की तहरीर दी जा रही है।
राकेश त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक मोदीनगर
विज्ञापन
नवसृजन योजना के तहत जून माह में शराब की दुकानों के लिए कुछ ठेके छोड़े गए थे। खिंदौड़ा में मंजू त्यागी के नाम पर ठेका निकला। नियमानुसार ठेका खोला गया। शुक्रवार देर शाम महिलाएं ठेके पर पहुंची और बंद कराने के लिए हंगामा किया। ठेके में आगजनी की गई है। इसमें कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। ठेका संचालिका की ओर से निवाड़ी थाने में सेल्समैन से मारपीट, आगजनी और कैश लूट की तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
राकेश त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक मोदीनगर