फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women target of Kundal robbery gang

Ghaziabad News: कुंडल लूट गिरोह के निशाने पर महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Women target of Kundal robbery gang
योगेश गुप्ता
विज्ञापन

मोदीनगर। मुरादनगर और मोदीनगर क्षेत्र में खेतों में काम करने करने वाली महिलाएं कुंडल लूट गिरोह के निशाने पर हैं। गिरोह सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक महिलाओं से कुंडल लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।
लूट के दौरान कई महिलाएं घायल हो चुकी हैं। 20 दिन में कुंडल लूट की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लुटेरा गिरफ्तार भी किया लेकिन इसके बाद भी लूट नहीं रूकीं। गिरोह खेतों में काम कर रही महिलाओं के पास पता पूछने के बहाने जाता है और उन्हें बातों में उलझाकर रेकी करने के बाद पिस्टल व चाकू के बल पर लूट को अंजाम देता है।
विज्ञापन

23 सितंबर की सुबह आठ बजे मुरादनगर के गांव नवीपुर के जंगल में चारा लेने गई लता से बाइक सवार लुटेरे ने पता पूछने के बहाने पिस्टल के बल पर कुंडल लूट लिए थे। इसके अगले ही दिन गांव सलेमाबाद झाल-हुसैनपुर मार्ग पर आमना छह महिलाओं के साथ खेतों में काम रही थी तब उससे कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लुटेरे मोहम्मद रजा उर्फ रजुआ को गिरफ्तार कर कुंडल लूट की घटनाओं के खुलासे का दावा किया। 30 सितंबर की सुबह अनीता शर्मा से कुंडल लूट लिए। इसके बाद 2 अक्तूबर की सुबह भिक्कनपुर निवासी साजिदा से कुंडल लूटे। इसके 12 अक्टूबर दोपहर 12 बजे निवाड़ी में धान काट रहीं पांच महिलाओं को बंधक बना बाइक सवार लुटेरे ने सविता व उर्मिला से कुंडल लूट लिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed