फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women got angry, liquor vends were locked

Ghaziabad News: महिलाओं का फूटा गुस्सा, शराब के ठेके पर लगाया ताला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Women got angry, liquor vends were locked
मुरादनगर। खिमावती गांव में शराब के ठेके पर महिलाओं ने लगाया ताला। संवाद
मुरादनगर। खिमावती गांव से कई दिनों से महिलाएं देसी शराब का ठेका हटवाने की मांग कर रही हैं। शनिवार महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शटर गिराकर शराब ठेके पर ताला लगा दिया। महिलाओं ने कहा कि अब गांव में शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। आबकारी अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जल्द ठेका हटवाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


खिमावती गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को पंचायत कर शराब के ठेके के बाहर हंगामा प्रदर्शन किया था। शनिवार सुबह फिर महिलाएं एकत्र हुई और दोपहर करीब एक बजे ठेके पर पहुंची, उन्होंने सेल्समैन को दुकान से बाहर निकाल कर शटर गिराकर ताला लगा दिया। महिलाओं का आरोप है कि मार्ग से निकलने पर शराब के ठेके पर नशे में खड़े लोग अभद्रता करते हैं, इतना ही नहीं गांव के युवा भी नशा करने लगे हैं। करीब तीन बजे तक महिलाओं ने शराब के ठेके पर ताला लगाए रखा। सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी मुरादनगर थाने पहुंचे और पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन महिलाएं शराब का ठेका गांव से हटवाने की मांग पर अड़ी रहीं। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सिंह ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द शराब का ठेका दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed