{"_id":"670c585048095f02d8098455","slug":"women-abscond-with-gold-jewelery-from-the-shop-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-112698-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुकान से सोने के गहने लेकर महिलाएं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुकान से सोने के गहने लेकर महिलाएं फरार
विज्ञापन
साहिबाबाद। लाजपत नगर स्थित गहने की दुकान से महिलाएं सोने के गहने लेकर फरार हो गईं। पीड़ित दुकानदार ने महिलाओं के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरजीत सिंह निवासी लाजपतनगर ने बताया कि सोनार की दुकान पर दो महिलाएं आईं। महिलाओं ने झुमके और चेन दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने गहने दिखा दिए। उन्होंने झुमके और चेन के दाम और वजन पूछा। कुछ देर बाद महिलाओं ने अपने पास से कुछ गहने दुकानदार को दिए। महिलाओं द्वारा दिए गए गहने में हॉलमार्क लगा था, जिसका वजन 28 ग्राम था। महिला ने दुकानदार को कहा कि वह अपने पति को दुकान से लिए झुमके और चेन दिखाने के लिए जाएंगी। दुकानदार ने महिला से पति को दुकान पर बुलाने के लिए कहा। इस पर महिला ने कहा कि मेरा सोना रख लो। इसके बाद महिला झुमके और चेन लेकर बाहर चली गई। महिला ने अपना नाम सीमा पत्नी सुरेश बताया। महिला ने अपना फोन नंबर भी दुकानदार को लिखवाया। ठगी होने पर पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद