फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's jewelery and cash stolen due to fear of checking

Ghaziabad News: चेकिंग का डर दिखा महिला के गहने व नकदी किए चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Woman's jewelery and cash stolen due to fear of checking
गाजियाबाद। कैलाभट्ठा की रहने वाली सावित्री से ऑटो सवार बदमाशों ने आगे चेकिंग का डर दिखाकर उनके कुंडल, चेन और दो हजार रुपये उतरवाकर बैग में रखवा दिए। इसके बाद चोरी करके उन्हें रास्ते में उतार दिया। चोरी का पता चलने पर उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सावित्री ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह नया बस अड्डा से ऑटो में बैठकर मुरादनगर जा रही थीं। ऑटो में पहले से तीन व्यक्ति बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने आगे चेकिंग होने की बात कहकर उनके गहने व चेन उतरवा ली। उन्होंने दोनों गहने पर्स में रखकर बैग में रख दी। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें रास्ते में उतार दिया। उन्होंने बैग देखा तो उनका बैग चेन के पास से फटा हुआ था और उसमें से पर्स गायब था। उन्होंने पुलिस से घटना की शिकायत की। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed