फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's body found in room, murder suspected

Ghaziabad News: कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in room, murder suspected
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलायचीपुर स्थित केसी कॉलोनी में महिला का शव सड़ी गली अवस्था में घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बदबू आने और दरवाजे पर खून देखकर मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। महिला अपने मित्र (युवक) से मिलने के लिए आती रहती थी। पड़ोसियों ने गेट का ताला तोड़ा तो उन्हें शव जमीन पर पड़ा मिला। महिला का मित्र मौके से भाग गया है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी देकर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को इलायचीपुर स्थित केसी कॉलोनी में घर के अंदर महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
कॉलोनी निवासी बरकत शाह ने सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कमरे के अंदर महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। महिला के शव के ऊपर चादर पड़े हुए थे।
विज्ञापन

घर में चारों तरफ बदबू फैली थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया। शव के पास मिले कागजातों से महिला की पहचान कृष्णा देवी (40) निवासी हर्ष विहार थाना क्षेत्र दिल्ली के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क कर उनको लोनी बुलाया। एसीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि मकान बरकत शाह का है। उन्होंने मकान का एक कमरा युवक कोे किराए पर दे रखा है। मृतका महिला से युवक की दोस्ती थी। महिला अक्सर इस घर में युवक से मिलने के लिए आती थी।

एसीपी ने बताया कि परिजनों से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका है। युवक अपने चाचा के साथ इस घर में रहता था। घटना के बाद से गायब है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed