फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's body found hanging, in-laws accused of murder

Ghaziabad News: महिला का शव फंदे से लटका मिला, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, in-laws accused of murder
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में शिफा का शव फंदे से लटका मिला। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस वारिश, रियासत और शराफत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से महिला के ससुराल वाले फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर में रहने वाले अकील बेटी शिफा की शादी एक साल पहले वारिस के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोग महिला का उत्पीड़न करते थे। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। लेकिन समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला कर दिया था। इसके बाद वारिश शिफा को लेकर लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में रहने लगा।
विज्ञापन

मायके पक्ष वालों को आशंका थी इसलिए उन्होंने बेटे को भेजा था। उन्होंने आरोप लगाया हैं कि शुक्रवार को वारिश ने बेटे को फैक्टरी में किसी काम से भेज दिया था। बेटी के साथ बेल्ट से मारपीट की गई। मारपीट के बाद उसे फंदे से लटका दिया। इस घटना को अंजाम देने में वारिश के साथ दो और लोग साथ थे। बेटा जब घर पहुंचा तो बहन का शव फंदे से लटका हुआ देखा। अकील बेटी के शव को बुलंदशहर ले आए। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर तीनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed