{"_id":"6ab0441d107fd4736c05a574","slug":"woman-trapped-in-shipra-krishna-vista-society-lift-for-ten-minutes-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24301-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी की लिफ्ट में दस मिनट फंसी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी की लिफ्ट में दस मिनट फंसी महिला
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में रविवार को एक बार फिर लिफ्ट में महिला के फंसने की घटना सामने आई। ए ब्लॉक की एक महिला दोपहर करीब एक बजे चौथी और पांचवीं मंजिल के बीच लिफ्ट में लगभग दस मिनट तक फंसी रहीं।
महिला ने लिफ्ट के अंदर लगे आपातकालीन बटन को दबाया, जिसके बाद मेंटेनेंस स्टाफ की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। निवासी संजय सक्सेना ने बताया कि सोसायटी में बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से सोसायटी की लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
निवासियों का कहना है कि लिफ्ट अधिनियम के अनुपालन और सुरक्षा मानकों की निगरानी को लेकर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अब सवाल है कि आपात स्थिति में सुरक्षा उपकरण प्रभावी ढंग से काम क्यों नहीं कर रहे हैं और इसके लिए जवाबदेही किसकी है। वहीं, सोसायटी के एओए अध्यक्ष बलविंदर परिहार से इस संबंध में जानकारी के लिए फोन किया गया तो उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया।