{"_id":"686c21b9b826250c560ae000","slug":"woman-threatened-to-be-killed-for-getting-her-husband-admitted-to-de-addiction-centre-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106527-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पति को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने पर महिला को दी मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पति को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने पर महिला को दी मारने की धमकी
विज्ञापन
मोदीनगर। पति को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करने पर ससुराल वाले महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
मेरठ निवासी महिला की गांव सीकरी कलां निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी हुई है। महिला की पहले पति से एक पुत्री है और एक पुत्र है। वहीं दूसरे पति से एक पुत्री है। आरोप है कि पति शराब का आदी है। महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर दोनों पुत्रियों से छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई करता है। महिला ने आरोपी पति को मेरठ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। आरोप है कि जेठ और परिवार के अन्य सदस्य संपत्ति हड़पने के लिए पति को नशा मुक्ति केंद्र से बाहर निकालने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।