फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman runs with stick on team that went to remove encroachment, creates ruckus

Ghaziabad News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर डंडा लेकर दौड़ी महिला, किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman runs with stick on team that went to remove encroachment, creates ruckus
गाजियाबाद। सिटी जोन में बृहस्पतिवार को नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने तीन स्थानों पर अतिक्रमण अभियान चलाया। चौधरी मोड़ पर चर्च के सामने फुटपाथ पर रखे पुराने फर्नीचर को हटाने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां एक महिला ने हंगामा कर दिया। प्रवर्तन दस्ते को देखकर कार्रवाई रोकने के लिए महिला डंडा लेकर दस्ते की ओर दौड़ पड़ी। काफी देर तक टीम के लोग उसे समझाते रहे। इसके बाद टीम ने पुराने फर्नीचर को फुटपाथ से हटा दिया।
विज्ञापन

प्रवर्तन दस्ते में शामिल सिटी जोन के कर अधीक्षक राम बली पाल ने बताया कि पहले भी यहां अतिक्रमण हटाया गया था। नोटिस के बाद भी दोबारा अतिक्रमण करने पर यह कार्रवाई की गई। इसके अलावा नेहरूनगर स्थित नासिरपुर फाटक के पास एक मार्बल की दुकान के सामने रखे पत्थरों से हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। इसकी शिकायत 311 एप पर की गई थी। सुशीला मॉडल स्कूल के पास एक व्यक्ति ने सड़क पर दरवाजा खोल दिया था। इसकी शिकायत एक अधिवक्ता द्वारा की गई थी। मौके पर पहुंचकर दरवाजा बंद करने के लिए कहा गया। दरवाजा बंद करने के लिए तीन दिन का लिखित समय मांगने पर कार्रवाई को टाल दिया गया। तीन दिन में यदि दरवाजा बंद नहीं किया जाता है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed