फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman officer beat up girl who went to collect salary

Ghaziabad News: सैलरी लेने गई युवती को महिला अधिकारी ने पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman officer beat up girl who went to collect salary
गाजियाबाद। नोएडा के सेक्टर-71 में रहने वाली युवती ने अपनी सीनियर अधिकारी पर पिटाई करने और उसके साथ बैठे तीन युवकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि 15 दिन की बकाया सैलरी लेने के लिए उसकी महिला अधिकारी ने उसे क्रॉसिंग रिपब्लिक के होटल में बुलाया था। युवती ने चारों को नामजद कर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि वह नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में काम करती थी। उसे काम से हटा दिया गया था। इस पर वह अपनी 15 दिन की बकाया सैलरी की मांग कर रही थी। 19 मई को उसे व्हाट्सएप के माध्यम से मेसेज कर बकाया सैलरी लेने के लिए क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित शंकर होटल बुलाया। वहां पहुंचकर उन्होंने इंतजार किया और शाम पांच बजे सीनियर अधिकारी साक्षी शर्मा से मुलाकात हुई। युवती का कहना है कि सैलरी की बात पर उनके बीच कहासुनी हुई। इस पर साक्षी गुस्सा हो गई और कुर्सी से उठकर उसने मेरे बालों को पकड़कर खींचा और मेज पर रखकर दूसरे हाथ से कोई नुकीली वस्तु सिर पर दे मारी। उन्होंने छूटकर भागने की कोशिश की तो साक्षी ने फिर से पकड़कर दरवाजे पर दे मारा। वह अपना फोन उठाने लगी तो वहां मौजूद तीन युवकों राशिद, मदन और छोटू ने छेड़छाड़ की और पकड़कर जबरदस्ती कमरे में ले जाने का प्रयास किया। उन्होंने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed