{"_id":"663beafa527d10700f08ea83","slug":"woman-murdered-by-stabbing-husband-injured-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-108644-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चाकू से गोदकर महिला की हत्या, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चाकू से गोदकर महिला की हत्या, पति घायल
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड पुलिस चौकी के सामने मंगलवार रात ज्योति (19) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि उनके पति ललतेश (21) घायल हो गए। हमलावर बॉबी ने ज्योति की मां चंपा की दूसरे व्यक्ति से दोस्ती के विरोध में जानलेवा हमला किया था। ज्योति और ललतेश बीच बचाव करने पहुंचे थे। वहीं, हत्या करने के बाद आराेपी मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे खोड़ा के पास चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बिहार के बांका के थाना अमरपुर के ग्राम समनपुर निवासी चंपा अपनी बेटी ज्योति के साथ मकनपुर में छह साल से किराये के मकान में रहती हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर गुजारा करती हैं। छह महीने पहले उन्होंने ज्योति की शादी बसंतपुर संभल निवासी ललतेश से की थी। चंपा अक्सर बीमार रहती हैं। मंगलवार सुबह ज्योति अपने पति ललतेश के साथ उनकी देखभाल करने आई थी। चंपा ने बताया कि छह साल पहले उनकी मुलाकात बॉबी निवासी मकनपुर से हुई थी। दोनों दो साल तक संपर्क में थे। इसके बाद बॉबी चोरी व लूट के मामले में जेल चला गया। इसके बाद उनकी जान-पहचान अजय निवासी मकनपुर से हो गई। करीब 15 दिन पहले बॉबी जेल से छूटकर आया।
उसे चंपा की अजय से दोस्ती के बारे में पता चला तो उसने अजय से फोन पर बात की और चंपा से दोस्ती तोड़ने को कहा। इस बात से अजय भड़क गया और रात में चंपा के घर पहुंचा। वहां बॉबी को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। गाली-गलौज करने से नाराज चंपा अजय के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने जा रही थी। रात करीब 10 बजे जैसे ही वह अभयखंड चौकी के सामने पहुंची तो साईं मंदिर रोड पर अजय खड़ा था। इस बीच बॉबी भी वहां पहुंच गया। उसे लगा कि चंपा और अजय दोनों एक साथ हैं। गुस्से में उसने चंपा पर चाकू से हमला कर दिया। तभी पीछे से आ रही बेटी ज्योति और दामाद ने बचाव किया तो आरोपी बॉबी ने ज्योति के सीने पर चाकू मार दिया।
विज्ञापन
बयान
महिला की दूसरे व्यक्ति से दोस्ती के विरोध में आरोपी ने चाकू से हमला किया था। आरोपी बॉबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ कर जेल भेज दिया गरा है। - सलोनी अग्रवाल, एसीपी इंदिरापुरम