फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman murdered and body thrown away, burnt to hide identity

Ghaziabad News: महिला की हत्या कर फेंका शव, पहचान छुपाने के लिए जलाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered and body thrown away, burnt to hide identity
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा रेलवे अंडरपास के पास अज्ञात महिला की हत्या के बाद शव को शुक्रवार रात सड़क किनारे फेंक दिया। महिला की पहचान छुपाने के लिए शव को जलाया गया। महिला का चेहरा, हाथ, पैर समेत शरीर के कई अंग जले हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे दौड़ लगा रहे युवकों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


बेहटा रेलवे अंडरपास की तरफ शनिवार सुबह करीब 5 बजे कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे उन्हें अज्ञात महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला। देखते ही देखते वहां आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों को महिला का फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन किसी ने भी मृतका की पहचान नहीं की। पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। संभावना है कि महिला की हत्या करते यहां शव फेंका गया है। पहचान छुपाने के लिए महिला का चेहरा जलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। आसपास के थानों में फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस मार्ग के दोनों तरफ रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है लेकिन अंधेरा होने का कारण कोई संदिग्ध नहीं मिला। महिला के पैर में पाजेब, हाथ में चूड़ी, कड़े मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास रात के समय चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं आई

घटना स्थल के पास कुछ लोगों के घर बने हुए हैं। उन लोगों का कहना है कि वह 10 बजे के आसपास घटनास्थल के पास ही घूम रहे थे। देर रात भी किसी महिला के रोने, चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुनाई दी। सुबह जानकारी लगी तो लोग मौके पर पहुंचे। तब जाकर उन्हें घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed