फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   woman murder and her body was stuffed in suitcase and thrown on Near Behta canal In Ghaziabad

UP: मांग में सिंदूर...पैरों में बिछिया और हाथों में कड़े, हत्यारे ने कत्ल कर नए सूटकेस में पैक की महिला की लाश

Wed, 11 Jun 2025 04:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Jun 2025 04:30 PM IST
सार

यूपी के गाजियाबाद में महिला की हत्या कर शव सूटकेस में भरकर बेहटा नहर के किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। बॉर्डर थाना क्षेत्र की शिव वाटिका कॉलोनी के पास का यह पूरा मामला है।  पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
woman murder and her body was stuffed in suitcase and thrown on Near Behta canal In Ghaziabad
सूटकेस में मिली लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके की शिव वाटिका कॉलोनी के सामने बेहटा नहर के पास मंगलवार सुबह एक हरे रंग के सूटकेस में महिला का शव मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


महिला की मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक सूटकेस में महिला का शव चादर से लिपटा पड़ा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को सूटकेस से बाहर निकाला। शव के माथे पर सिंदूर, पैरों में बिछिया और हाथों में कड़े थे। मुंह से खून निकला था। गले पर भी निशान मिले हैं। आसपास के लोगों को फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। इसके बाद शव मोर्चरी भेज दिया गया। एसीपी ने बताया कि महिला की पहचान के लिए दिल्ली समेत आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 
जिन थानों में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज है, वहां महिला के हुलिया से पहचान की जा रही है। पुलिस ने मौके से कुछ अहम सुराग एकत्रित किए हैं। करीब 200 मीटर की दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बॉर्डर थाना से पतला की तरफ निकलने वाले रास्ते पर जितने भी सीसीटीवी कैमरे हैं, पुलिस उन्हें भी खंगाल रही है। 

देर रात 12 से सुबह 7 बजे तक डंप डाटा खंगाल रही है। महिला के पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सके। पुलिस रास्ते में आने-जाने वाले सभी वाहनों की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस ने संभावना जताई है कि देर रात महिला के शव को ठिकाने लगाया है। 

नया है सूटकेस, हत्यारे ने महिला को मोड़कर पैक किया 
जिस हरे रंग के सूटकेस में महिला का शव मिला है, वह सूटकेस बिल्कुल नया है। महिला की हाइट करीब 5 फुट 4 इंच है। शव को सूटकेस में बंद करने के लिए हत्यारे ने पैर मोड़कर पैक किया। इसके बाद सूटकेस को सड़क किनारे फेंक गया। 
 

वर्षों बाद भी सूटकेस में शव की नहीं हुई पहचान 
साहिबाबाद की दशमेश कालोनी में वर्ष 2020 में सूटकेस में एक महिला का शव मिला था। आज तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उधर, मुरादनगर क्षेत्र में पांच माह पूर्व सूटकेस में मिले छह वर्षीय बच्चे के शव की पहचान देहात जोन की पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। 
 

शातिर है हत्यारा 
हत्यारा इतना शातिर है कि जिस जगह शव को सूटकेस में पैक करके फेंका है, वहां आसपास सीसीटीवी फुटेज नहीं है। रात 10 बजे के बाद यह इलाका सुनसान हो जाता है। सूटकेस जिस दुकान के बाहर मिला, वह भी करीब 8 बजे बंद हो जाती है। पुलिस को वहां पर किसी वाहन के टायर के निशान नहीं मिले। 
 

संभावना है कि आने-जाने वाले लोगों के पैर के निशान की वजह से वहां के टायर के निशान गायब हो गए हों। पुलिस के अनुसार हत्यारा महिला के शव को ठिकाने लगाने के लिए किसी वाहन से वहां आया है। पुलिस अब उस वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 
 

आसान है बेहटा नहर में शवों को ठिकाने लगाना 
बॉर्डर थाने के सामने से जाने वाली बेहटा नहर का रास्ता रात के समय सुनसान हो जाता है। इस रास्ते में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। करीब 4 से 5 किलोमीटर के इस रास्ते में पहले कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। करीब एक साल पहले इसी रास्ते में एक महिला की हत्या कर शव फेंका गया था। 

 

महिला की पहचान छुपाने के लिए चेहरा जला दिया था। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस इसी रास्ते पर कई बार मुठभेड़ भी कर चुकी है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 

यह भी पढ़ें: यूपी में भी इंदौर जैसा मर्डर: ट्रेन में मुलाकात और अफेयर... डेढ़ साल के इश्क ने कराया 18 साल के रिश्ते का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed