{"_id":"68495859ae14e90d17075da7","slug":"indore-raja-sonam-case-up-murder-case-woman-kills-husband-with-lover-dumps-body-in-balrampur-siddharthnagar-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भी इंदौर जैसा मर्डर: ट्रेन में मुलाकात और अफेयर... डेढ़ साल के इश्क ने कराया 18 साल के रिश्ते का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भी इंदौर जैसा मर्डर: ट्रेन में मुलाकात और अफेयर... डेढ़ साल के इश्क ने कराया 18 साल के रिश्ते का कत्ल
Wed, 11 Jun 2025 05:07 PM IST
शाहरुख खान
राहुल त्रिपाठी, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
राहुल त्रिपाठी, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:07 PM IST
सार
Siddharthnagar Murder Case: सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना इलाके की एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला पति को सिद्धार्थनगर से बलरामपुर ले गई और वहां नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी की मदद से उसे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पति कन्नन (बीच में) के साथ आरोपी संगीता और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद
विस्तार
Husband Murder In Siddharthnagar: लोग कहते हैं कि प्यार की उम्र नहीं होती, लेकिन वर्तमान का प्यार लोगों के रिश्तों को तार-तार कर रहा है। इसमें शादीशुदा महिलाएं पति की जान ले रही हैं। दो माह में मुस्कान और सोनम ने शादी के बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी।
उधर, सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरूआ थाना इलाके की एक महिला ने शादी के लगभग 18 वर्ष बाद प्रेमी की चाह में उससे मिलकर पति की हत्या करवा दी। वहीं पति कन्नन भी 18 वर्ष पहले दिल्ली से संगीता को प्रेम विवाह करके ही गांव लाया था, जिससे जिले में दोनों घटनाओं को जोड़कर चर्चाएं हो रही हैं।
ढेबरूआ थाना इलाके के रेकहटा ग्राम पंचायत के नजरगढ़वा के कन्नन से 18 वर्ष पहले संगीता की शादी हुई थी। शादी के बाद कन्नन और संगीता का 12 वर्ष का एक बेटा भी है। इस दौरान संगीता बलरामपुर निवासी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक निवासी लक्षणपुर धर्मपुर थाना ललिया से प्रेम भी करती रही।
विज्ञापन
डेढ़ से चल रहे प्रेम में दोनों ने एक दूसरे का होने के लिए कन्नन की हत्या की साजिश रची। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ नशीली पदार्थ खिलाकर पति को राप्ती नदी में फेंक दिया। लोगों की निगाह से बचने के लिए संगीता ने दो जून को ढेबरूआ थाने में कन्नन की गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई।

Trending Videos
कन्नन का कंकाल बरामद
तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई। काफी दिनों तक पता न चलने पर पुलिस ने संगीता से पूछताछ की। उसने नदी में फेंके जाने की बात कही। मौके पर पहुंची बलरामपुर पुलिस टीम ने कन्नन को कंकाल के रूप में बरामद किया। ग्राम प्रधान पति राम सूरत यादव ने बताया कि कन्नन लगभग 18 वर्ष पहले दिल्ली से संगीता को प्रेम विवाह करके लाया था।

उसके बाद से ही कन्नन गांव में रहकर मछली पकड़ने का काम करता था। कन्नन और संगीता का एक लड़का भी है। जो अभी पढ़ाई करता है। कन्नन दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह गांव में रहता था। जबकि उसका दूसरा भाई बंटवारा होने के बाद गांव के बाहर घर बनवाकर परिवार के साथ रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, वह दो फरवरी को प्राइवेट वाहन से घर से निकले थे।
ट्रेन में हुई थी मुलाकात, बढ़ गईं नजदीकियां
ग्रामीणों के अनुसार, लगभग डेढ़ से दो वर्ष पहले ट्रेन से आते वक्त आरोपी प्रेमी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक से संगीता से मुलाकात हुई थी। उसके बाद से ही दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई, संगीता कई बार अपने प्रेमी से मिलने के लिए तुलसीपुर जाती थी, इस बार वह कन्नन को हत्या के प्लान के साथ लेकर गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, कन्नन बहुत ही सीधा था। इसका फायदा उठाकर संगीता और उसके प्रेमी ने उसे मौत की घाट उतार दिया।

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, बलरामपुर में फेंकी लाश
सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना इलाके की एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला पति को बलरामपुर ले गई और वहां नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी की मदद से उसे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था। महिला की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने नदी से लाश बरामद की। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इंदौर की सोनम और राजा रघुवंशी का मामला सुर्खियों में है। इसी बीच सिद्धार्थनगर में सामने आए ऐसे ही मामले ने सनसनी फैला दी है। ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की रेकहट ग्राम पंचायत के नजरगढ़वा की रहने वाली संगीता ने दो जून को पति कन्नन (48) की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
जांच में पता चला कि संगीता ही पति को लेकर घर से कहीं गई थी। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि बलरामपुर के ललिया थानाक्षेत्र के धर्मपुर निवासी प्रेमी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक के साथ कन्नन को ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, संगीता ने बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों ने कन्नन को ललिया रोड स्थित पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था।
संगीता की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने पुल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के सेमरहना गांव के पास नदी से कन्नन की लाश बरामद की। शव पुराना होने के कारण कंकाल में तब्दील हो चुका था, कपड़े के आधार पहचान हुई। संगीता और अनिल शुक्ला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: यूपी के इस जिले से है सोनम के प्रेमी का कनेक्शन, राज की दादी का खुलासा; चाचा ने कही ये बात
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: यूपी के इस जिले से है सोनम के प्रेमी का कनेक्शन, राज की दादी का खुलासा; चाचा ने कही ये बात