फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman molested while dropping her child at school

Ghaziabad News: बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman molested while dropping her child at school
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में बाइक सवार मनचले ने बुधवार सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। महिला ही बच्चे को स्कूल छोड़ने जाती है। आरोप है कि उनके मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उन पर गलत नजर रखता है। बुधवार सुबह महिला बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी मनचले ने महिला का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed