फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman molested by telling flaw in horoscope... case registered against priest

Ghaziabad News: कुंडली में दोष बताकर की महिला से छेड़छाड़... पुजारी पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman molested by telling flaw in horoscope... case registered against priest
मोदीनगर। सीकरी महामाया मंदिर के पुजारी अमित त्रिपाठी के खिलाफ एक महिला ने अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि अमित ने उनकी कुंडली में गंभीर दोष बताए। इन्हें दूर करने के लिए तंत्र-मंत्र का उपाय बताया। तंत्र-मंत्र के बहाने अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वह 28 अक्तूबर को ननद के साथ अमित को कुंडली दिखाने के लिए गई थीं। अमित ने कुंडली देखकर कहा कि उनकी ग्रह-दशा ठीक नहीं चल रही है। कुंडली में कई गंभीर दूष हैं। इन दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय करने के जरूरी है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उन्होंने पुजारी अमित से उपाय के बारे में पूछा तो उसने तंत्र-मंत्र करने के लिए कहा। इसके लिए कुछ सामग्री लिखवाई। यह भी कहा कि ये उपाय तत्काल करने होंगे। उन्होंने उससे कहा कि सामग्री लेकर बाद में आ जाएंगी लेकिन पुजारी ने कहा कि देरी मत करो। पुजारी के कहने पर उन्होंने ननद को सामग्री लेने के लिए बाजार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि ननद के जाते ही पुजारी ने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इस छेड़छाड़ का विरोध करने पर पुजारी ने अभद्रता की। ननद के आने पर ही वह वहां से निकल सकीं। उन्होंने ननद को पुजारी की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने घर जाकर परिवार के लोगों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
-पुजारी ने लगाया पिटाई का झूठा आरोप-
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अमित के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद अमित की ओर से भी तहरीर दी गई। इसमें महिला पर पिटाई करने का आरोप लगाया गया। इसकी जांच की गई। जांच में आरोप झूठा निकला। अब छेड़छाड़ के मामले में जांच की जा रही है।

-पुजारी पर चित्रकूट में भी दर्ज है केस-

पुजारी अमित त्रिपाठी के खिलाफ चित्रकूद में मारपीट का केस दर्ज है। वह मूल रूप से चित्रकूट का ही रहने वाला है। दो साल पहले मोदीनगर आया था। विश्वकर्मा बस्ती में परिवार सहित किराए के मकान में रहता है। सीकरी से पहले गोयलपुरी के मंदिर में पुजारी था। तीन महीने पहले सीकरी मंदिर आया। सीकरी मंदिर का प्रबंधन नगर पालिका देखती है। एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने साक्षात्कार लेकर उसका पुजारी के पद पर चयन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed