फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman loses life in attack by stray animal; villagers outraged

Ghaziabad News: निराश्रित पशु के हमले से महिला की गई जान, ग्रामीणों में आक्रोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman loses life in attack by stray animal; villagers outraged
रामकली का फ़ाइल फ़ोटो
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव चक लठीरा में बुधवार देर शाम निराश्रित पशु के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से गांव और आसपास घूम रहे निराश्रित पशुओं को तत्काल पकड़ने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव चक लठीरा निवासी रामकली (67) पत्नी पूरन बुधवार शाम अपने घेर में पशुओं को बांधने गई थीं। इसी दौरान गांव में घूम रहे एक निराश्रित पशु ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में रामकली गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए गढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण गोपाल ठाकुर का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से निराश्रित पशुओं का आतंक बना हुआ है।
कई बार शिकायत के बावजूद इन पशुओं को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण अब एक महिला की जान चली गई।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के कारण हादसे हो चुके हैं। हाल ही में नेशनल हाईवे 09 पर एक वाहन पशु से टकरा गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

सीओ राहुल यादव ने बताया कि परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार करा दिया है, निराश्रित पशुओं को पकड़वाने के लिए अन्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed