फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman killed after being hit by out-of-control pickup truck

Ghaziabad News: बेकाबू पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman killed after being hit by out-of-control pickup truck
मुरादनगर। सड़क हादसे में महिला की मौत पर लोगों ने रावली रोड पर शव रखकर लगाया जाम। संवाद
मुरादनगर। रावली मार्ग स्थित जीतपुर कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया था।
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव रावली मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपी चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और सड़क किनारे लगने वाली साप्ताहिक पैठ बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के पिकअप बरामद कर चालक को हिरासत में लेने और सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद परिजन शव लेकर घर गए। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जीतपुर कॉलोनी निवासी कपिल कुमार की पत्नी शालिनी (35) शनिवार शाम करीब छह बजे अन्य महिलाओं के साथ कॉलोनी के सामने लगी साप्ताहिक पैठ में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान दिल्ली-मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, पिकअप शालिनी को काफी दूर तक घसीटती ले गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें गाजियाबाद रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मुरादनगर। सड़क हादसे में महिला की मौत पर लोगों ने रावली रोड पर शव रखकर लगाया जाम। संवाद

मुरादनगर। सड़क हादसे में महिला की मौत पर लोगों ने रावली रोड पर शव रखकर लगाया जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed