फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman injured in road accident dies in hospital; FIR registered.

Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत, प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies in hospital; FIR registered.
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर सेक्टर तीन में 22 जून को तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से घायल हुईं लोनी स्थित संगम विहार के बीना कॉलोनी निवासी कंचन देवी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और 30 जून को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पति मनोज की तहरीर पर पुलिस ने तीन जुलाई की देर रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में मनोज कुमार ने बताया कि 22 जून को वह पत्नी के साथ मोहननगर आए थे। स्कूटी से वापस लौटते समय राजेंद्र नगर सेक्टर तीन में तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी कंचन देवी को गंभीर चोट आई। वह तुरंत अस्पताल ले गए और इलाज शुरू कराया। बताया कि 30 जून की रात पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि हादसे के दिन की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ऑटो रिक्शा ट्रेस कर लिया गया है, जल्द चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed