{"_id":"6a6b94a91b79b684bd0a4175","slug":"woman-in-serious-condition-after-snakebite-referred-to-meerut-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-145788-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सर्पदंश से महिला गंभीर, मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सर्पदंश से महिला गंभीर, मेरठ रेफर
विज्ञापन
सिंभावली। गांव वैठ में घर में काम कर रही महिला को सांप ने डस लिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
गांव वैठ निवासी राशिद की पत्नी सहाना बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर पर घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। इसी दौरान किसी तरह अंदर घुसे सांप ने उनके पैर में काट लिया। महिला की चीख सुनकर परिजन वहां पहुंचे, तो उन्हें सांप दिखाई दिया। पिता दिलशाद ने सहाना को परिजनों की मदद से तुरंत ही सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उन्हें चिकित्सकों ने उपचार दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बैसला ने बताया कि महिला को एंटी वेनम दिया गया है। जिसके उपरांत उन्हें मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है।