फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman held hostage and starved for four days for not giving dowry

Ghaziabad News: दहेज न देने पर महिला को बंधक बनाकर चार दिन रखा भूखा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Woman held hostage and starved for four days for not giving dowry
साहिबाबाद। मोहननगर इलाके में दहेज में गाड़ी नहीं देने पर महिला को बंधक बनाकर चार दिन तक भूखा-प्यासा रखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुरी तरह पिटाई के बाद पति और अन्य लोग उन्हें ऑटो में डालकर मसूरी नहर में फेंकने जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने महिला को बचाया। महिला की लिखित शिकायत पर पति, दो जेठ और जेठानी पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

विजयनगर की महिला ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर 2020 को मोहित से शादी हुई थी। विवाह में पिता ने 10 लाख रुपए खर्च किए थे लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने दहेज में गाड़ी नहीं देने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दोनों का 2 साल का बेटा भी है। आरोप है कि 9 फरवरी 2023 को भाई ने पति मोहित को नोएडा में एक युवती के साथ देखा तो उसने विरोध किया। इससे मोहित भड़क गया और उनके भाई पर हमला कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से घर पहुंचा और परिवार को पूरी घटना बताई। इसी दौरान ससुराल से उन्हें भी निकाल दिया। मायके के लोग ससुराल गए और पति समेत अन्य लोगों को समझाया। आरोप यह भी है कि 12 फरवरी को मायके के पक्ष को सूचना मिली कि महिला को पति मोहित, दोनों जेठ और जेठानी ने कमरे में बंधक बनाकर चार दिन से भूखा-प्यास रखा हुआ है। उन्हें बुरी तरह पीटा भी गया है। मायके से लोग ससुराल पहुंचे तो उन्हें मिलने नहीं दिया। पिता और भाई ने अनहोनी की आशंका पर क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस को सूचना दी। पुलिस के कई बार फोन करने पर भी आरोपी पक्ष उन्हें थाने लेकर नहीं गए। इतना ही नहीं, सभी लोग उन्हें ऑटो में डालकर मसूरी नहर में फेंकने के लिए ले जा रहे थे। रात 8 बजे करीब पुलिस ने मोहित पर दबाव बनाकर उन्हें सकुशल बचा लिया। थाने में मोहित ने दूसरी युवती से प्रेम प्रसंग की बात बोलकर उन्हें साथ रखने से मना कर दिया। उन्होंने साहिबाबाद पुलिस को दहेज उत्पीड़न और मारपीट के साथ अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। साहिबाबाद एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed