फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman hangs herself after calling her husband in Ghaziabad after one year of love marriage

फोन पर पति से कहा: सुनो! बहुत हुआ, अब और नहीं... तुम ड्यूटी से लौटकर आओगे तो मेरा मुंह न देखोगे, की आत्महत्या

Wed, 05 Apr 2023 01:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Apr 2023 01:57 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक विवाहिता ने पति से फोन पर बात करने के कुछ देर बाद फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने पति को फोन पर कहा था कि तुम ड्यूटी से लौटकर आओगे तो मेरा मुंह नहीं देखोगे। पति ने समझा कि गुस्से में ऐसा बोल रही है। थोड़ी देर बाद पत्नी की मौत की खबर मिली।

विज्ञापन
Woman hangs herself after calling her husband in Ghaziabad after one year of love marriage
suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना इलाके की आदर्श कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पति को कॉल की और थोड़ी ही देर बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पति को फोन पर कहा था कि तुम ड्यूटी से लौटकर आओगे तो मेरा मुंह नहीं देखोगे। पति ने इसे गुस्से में कहे गए शब्द माने, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खबर आई कि पत्नी ने फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन


महिला के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, महिला के परिजनों ने मायके वालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इटावा की रहने वाली सोनम (24) ने फरवरी 2022 में बिहारीपुरा आदर्श कालोनी के रहने वाले धर्मवीर से प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन


हालांकि यह शादी परिजनों की मर्जी से ही हुई थी। बुलंदशहर के आजमपुर ककोड़ का रहने वाला धर्मवीर गाजियाबाद में एक फैक्टरी में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक, कई महीने से सोनम और धर्मवीर में तकरार रहने लगी थी। सोनम काफी दिन से मायके गई हुई थी और रविवार को ही ससुराल लौटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर उसने पति धर्मवीर को फोन किया और दोनों में विवाद हुआ था। सोनम ने जान देने की धमकी दी तो धर्मवीर ने उसे समझाया था। इसके बाद दोपहर को उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मवीर के भाई ने सोनम को पंखे से लटका देखकर शोर मचाया। उसने तत्काल धर्मवीर व पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस और परिजनों ने सोनम को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के विवाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि सोनम के परिजनों की ओर से उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

'तुम ड्यूटी से लौटकर आओगे तो मेरा मुंह नहीं देखोगे'
सुनो... बहुत हो चुका, अब और सहन नहीं होता, तुम आज ड्यूटी से लौटकर आओगे तो मेरा मुंह नहीं देखोगे.... फोन पर पत्नी सोनम ( 24) की ये धमकी भरी बातें सुनकर धर्मवीर सकते में आ गया, दोनों में अकसर झगड़ा रहता था, इसलिए अगले ही पल उसने सोचा कि गुस्से में ऐसा बोल रही होगी। उसे क्या पता था कि यह पत्नी की आखिरी कॉल है और वह जैसा कह रही है, वैसा ही करने जा रही है। 

थोड़ी ही देर बाद उसके मोबाइल फोन पर एक और कॉल आई। इस बार बड़ी मनहूस खबर थी। उससे कहा गया, तुम तुरंत घर आ जाओ, तुम्हारी पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी है, पुलिस आ चुकी है, तुम्हें बुला रही है। यह सुनते ही धर्मवीर स्तब्ध रह गया। घर पहुंचा तो पत्नी का शव देखकर फूट फूटकर रोने लगा। घटना सोमवार दोपहर की है। दोनों ने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। 

 

सोनम का मायका इटावा में है। धर्मवीर क्रासिंग रिपब्लिक की बिहारीपुरा आदर्श कॉलोनी का है। दोनों आदर्श कॉलोनी में ही रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोनम काफी दिन से मायके में थी और रविवार को ही ससुराल लौटी थी। पति-पत्नी के बीच शादी के कुछ दिन बाद से ही तकरार रहने लगी थी। इसी वजह से सोनम मायके गई थी।

फोन काटते ही लगा लिया फंदा
पुलिस ने धर्मवीर, उसके भाई और अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि सोनम ने धर्मवीर से बात करने के बाद फोन काटते ही फंदा लगा लिया। फोन पर दोनों की बातचीत के थोड़ी देर बाद ही धर्मवीर का भाई घर पहुंचा था। उसने सोनम को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बुलंदशहर के आजमपुर ककोड़ का रहने वाला धर्मवीर गाजियाबाद में एक फैक्टरी में नौकरी करता है। वह फैक्टरी गया हुआ था।
 

दहेज हत्या की दी तहरीर
बुलंदशहर से पहुंचे सोनम के परिजनों ने धर्मवीर और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। उनका कहना है कि सोनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परेशान होकर ही वह मायके गई थी। दहेज न मिलने के कारण उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से कहा है कि केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश का कहना है कि सोनम के परिजनों की ओर से उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी में विवाद की वजह से घटना होने का मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed