फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman given triple talaq, father-in-law did Halala

Ghaziabad News: महिला को दिया तीन तलाक, ससुर ने किया हलाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman given triple talaq, father-in-law did Halala
मोदीनगर। निवाड़ी थानांतर्गत एक गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पति ने महिला से दोबारा निकाह करने के लिए अपने पिता से हलाला कराया। हलाला के बाद आरोपी ने महिला से निकाह नहीं किया और मारपीट कर उसे चार बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस कमिश्नर के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भोजपुर के एक गांव निवासी महिला का निकाह साल 2014 में निवाड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले निकाह में मिले सामान से नाखुश थे और दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की डिमांड करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर महिला का उत्पीड़न किया जाने लगा। कई बार पंचायत भी हुई, मगर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। चार संतान पैदा होने के बाद भी महिला का उत्पीड़न जारी रहा। महिला ने आरोप लगाया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसके पति ने एक विधवा से निकाह कर लिया।
विज्ञापन

विधवा से निकाह करने के मामले हुई पंचायत में आरोपी पति ने अपनी गलती मानते हुए उसे तलाक देने का शपथपत्र दिया। शपथपत्र देने के बाद भी युवक का विधवा से चोरी छिपे मिलना जुलना जारी रहा। आरोप है कि युवक ने दो मई को महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला गिड़गिड़ाई तो उसने अपने पिता के साथ हलाला कराया। आरोपी युवक ने पिता से हलाला कराने के बावजूद महिला से निकाह नहीं किया और मारपीट कर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मुस्लिम महिला विवाह सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed