फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman duped of Rs 17.50 lakh on pretext of making profit by fish farming

Ghaziabad News: मछली पाल मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला से 17.50 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 17.50 lakh on pretext of making profit by fish farming
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

इंदिरापुरम। अहिंसाखंड एक स्थित एटीएस एडवांटेज निवासी त्रिवेश कुमार की मां उर्मिला देवी को मछली पालन के कारोबार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे 17.50 लाख की ठगी की गई। राजनगर विस्तार स्थित ब्लॉक एफ के टावर नंबर 18 निवासी अजीत सिंह राजपाल और मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी जमील खां ने खुद को फिश फॉर्च्यून प्रोड्यूस कंपनी का निदेशक बताया। मछली पालन में 17.50 लाख रुपये का निवेश करने पर मुनाफा बतौर 35 लाख रुपये देने का लालच दिया। चार साल बाद भी रकम न देने पर त्रिवेश ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


त्रिवेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2019 में अजीत सिंह और जमील खां समेत करीब पांच लोग उनके फ्लैट पर पहुंचे थे। उन्होंने खुद को कंपनी का निदेशक बताया। आरोपियों ने बुलंदशहर के शिकारपुर में 50 बीघा जमीन लीज पर लेकर मछली पालन कराने की बात कही। बातों के जाल में फंसकर उन्होंने मां उर्मिला देवी को 17.50 लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा और चार साल में मुनाफा मिलाकर 35 लाख रुपये वापस करने का झांसा दिया। 2023 में जब आरोपियों ने रुपयों के लिए संपर्क किया तब आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने न मूल रकम वापस की और न ही मुनाफा मिलाकर तय की गई 35 लाख की रकम दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश के लिए उनके नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed