फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman digital arrested for several hours in two days in the name of sending illegal goods abroad

Ghaziabad News: विदेश में अवैध सामान भेजने के नाम पर महिला को दो दिन में कई घंटे किया डिजिटल अरेस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman digital arrested for several hours in two days in the name of sending illegal goods abroad
गाजियाबाद। वसुंधरा की रहने वाली एक महिला को साइबर ठगों ने उनके नाम पर विदेश में अवैध सामान भेजने का डर दिखाकर दो दिन में कई घंटे डिजिटल अरेस्ट करके रखा। शातिरों ने उनसे 56 लाख रुपये ठग लिए। इसके लिए महिला ने अपनी एफडी भी तोड़ दी। महिला एक सरकारी विभाग में तैनात हैं। मामले में महिला ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिकायत में महिला का कहा कि उनके पास 23 फरवरी को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर में खुद को कुरियर कंपनी से बताया। कॉलर ने उन्हें बताया गया कि उनके नाम से एक कुरियर इराक भेजा जा रहा है। जिसमें कुछ एक्सपायर पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप और अन्य सामान के साथ एमडीएमए नाम का ड्रग्स भी है। इस मामले में मुंबई नारकोटिक्स को जानकारी देने के बारे में बताया गया। इसके बाद उन्हें एक कॉलर ने खुद को पुलिसकर्मी बताया कर कॉल की। कॉलर ने उन्हें एक प्रोटोकॉल बताते हुए उन्हें मोबाइल से स्काइप कॉल पर जुड़ने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ बताने पर परिवार तक को जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed