{"_id":"6866d0f01f11101fe80a55d4","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106475-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
मुरादनगर। नूरगंज कॉलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
डासना निवासी आयशा की शादी सात साल पहले नूरगंज कॉलोनी निवासी राशिद के साथ हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। बताया गया कि कई दिन से पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था। गुरुवार सुबह जब महिला अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो महिला का शव फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे। इस बात को लेकर पुलिस व परिजनों के बीच नोकझोक भी हुई। एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।