{"_id":"6a690e2a6cd84102350b9929","slug":"woman-dies-in-hospital-during-delivery-uproar-at-the-hospital-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22015-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डिलिवरी के दौरान महिला की अस्पताल में मौत हुई, अस्पताल पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डिलिवरी के दौरान महिला की अस्पताल में मौत हुई, अस्पताल पर हंगामा
विज्ञापन
लोनी। बंथला स्थित फ्लाईओवर के पास अस्पताल में मंगलवार को डिलिवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को शांत कराया। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लोनी के बाग राणप निवासी हरीश की पत्नी काजल (27) गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर काजल को बंथला फ्लाईओवर के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार तड़के सामान्य डिलीवरी हुई और बेटा हुआ। आरोप है कि योग्य चिकित्सक न होने के चलते प्रसव के बाद महिला का रक्त स्राव नहीं रुका। अस्पताल प्रबंधन ने गंभीर हालत में पत्नी को जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन, प्रसूता को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां पर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने लोगों के साथ अस्पताल के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।