{"_id":"675747c9a342dc9b160f67b4","slug":"woman-dies-daughter-and-girl-injured-in-road-accident-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-527966-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटी और धेवता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटी और धेवता घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में तेज गति से आई एंबुलेंस ने सड़क किनारे पैदल जा रही महिला और उसकी बेटी और बेटे को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी और 13 वर्षीय धेवता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी वेब सिटी लिपि नागायच ने बताया कि रविवार की शाम द्रोपदी देवी (67) अपनी बेटी सुनीता देवी (40) व 13 वर्षीय धेवती के साथ बाजार से घर जा रही थे। जैसे ही तीनों जेवियर सोसाइटी के सामने गोल चक्कर के पास पहुंची तो सामने से तेज गति से आई एंबुलेंस ने तीनों को टक्कर मार दी। आरोपी चालक एंबुलेंस को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल द्रोपदी और सुनीता को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान द्रोपदी की मौत हो गई। मृतक के दामाद ने आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, एसीपी वेव सिटी लिपि नागायच ने बताया कि आरोपी एंबुलेंस चालक सतीश कुमार निवासी सैन विहार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विजयनगर थाने में बलवा करना और एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है।