{"_id":"646d10b146b924746400dc64","slug":"woman-dies-after-consuming-poison-ruckus-created-by-keeping-the-dead-body-outside-the-police-station-ghaziabad-news-c-30-1-114663-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जहर खाने से महिला की मौत, शव थाने के बाहर रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जहर खाने से महिला की मौत, शव थाने के बाहर रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
लोनी। बार्डर थानाक्षेत्र के तिलकराम नगर कॉलोनी में महिला की जहर खाने से मौत होने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव को मंगलवार शाम बार्डर थाने के सामने रखकर हंगामा किया। परिजन ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
दिल्ली के हर्ष विहार कॉलोनी में जगवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह पीडब्लूडी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी सरिता (32) की शादी करीब दो साल पहले लोनी के तिलकराम कॉलोनी में रहने वाले सुनील के साथ की थी। दोनों की दूसरी शादी थी। दोनों के पास पहले से एक एक बच्चा है।
आरोप है कि शादी के बाद सुनील सरिता को परेशान करता था। शराब पीकर पीटता और गाली-गलौच करता था। सुनील सरिता को अपने घर से रुपये लाने के लिए बोलता था। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुनील के रिश्तेदार ने सरिता के घर फोन कर सरिता द्वारा जहर खाने की सूचना दी। सरिता को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे, तो सरिता बेसुध अवस्था में थी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि अस्पताल से ससुराल पक्ष के लोग भाग गए थे। कुछ समय बाद डॉक्टरों ने सरिता को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर सरिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। मंगलवार को शव परिजन लोनी बार्डर थाने लेकर पहुंचे। यहां परिजनों ने शव को थाने के बाहर रखा और ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगी लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर डटे रहे।
एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला की मौत होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।