फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman dies after being hit by speeding bus

Ghaziabad News: तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by speeding bus
गाजियाबाद। एनएच 9 पर सिद्धार्थ विहार कट के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे नोएडा की ओर से आ रही अनियंत्रित बस ने महिला को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक बस को तेजी और लापरवाही से चला रहा था। मौका पाकर बस का चालक फरार हो गया। घटना के बाद एनएच 9 पर जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक एसीपी विजयनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला की पहचान सुमन पत्नी दिनेश निवासी 25 फुटा रोड विजयनगर के रूप में हुई है। महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई और मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मौके पर जमा भीड़ की वजह से एनएच पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed