{"_id":"693c6e400cbb3b09d602a4c9","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-speeding-truck-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13224-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
लोनी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से राहुल गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार सुबह महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है।
राहुल गार्डन कॉलोनी के पास हनुमान वाटिका में रेनू (40) परिवार के साथ रहती थीं। वह मेला राम फार्म हाउस स्थित फैक्टरी में नौकरी करती थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह रास्ते में जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक चालक ने रेनू को चपेट में ले लिया।
ट्रक के पहिये के नीचे आने से महिला का सिर कुचल गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि घटना के समय सुबह वह नौकरी के लिए जा रही थी। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी है। ट्रक चालक डस्ट उतारने के बाद पाइप लाइन मार्ग की ओर जा रहा था।