{"_id":"668cdf2cf2f37bf0f6085785","slug":"woman-died-after-being-hit-by-a-train-in-hapur-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम के सिर से उठा मां का साया: हापुड़ में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पति से था विवाद; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के सिर से उठा मां का साया: हापुड़ में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पति से था विवाद; परिजनों में कोहराम
Tue, 09 Jul 2024 12:28 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:28 PM IST
सार
हापुड़ जिले के बाबूगढ़ छावनी थाना इलाके में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला का एक चार साल का बच्चा भी है। पति से विवाद के बाद महिला अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
मृतक सोनिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के फाटक संख्या-62 सी के पास मंगलवार सुबह रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रही मुबारकपुर निवासी सोनिया(24) की मौत हो गई। पति से विवाद के बाद वह मायके में रह रही थी। सुबह सॉस फैक्टरी में काम करने के लिए घर से निकली थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह मुरादाबाद से दिल्ली जा रही इंटरसिटी ट्रेन को भागकर पार करने के चक्कर में वह ट्रेन की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की शिनाख्त कराई। इस पर पुलिस ने मृतका के परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी 2018 में ग़ाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के राजीव कॉलोनी निवासी मोहित कुमार के साथ हुई थी | शादी के दो साल बाद पति से मनमुटाव के चलते दोनो का संबंध विच्छेद हो गया था और उसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ मायके में चार वर्षीय पुत्र राज के साथ रह रही थी। घर के गुजर-बसर के लिए रसूलपुर बहलोलपुर की एक सॉस फैक्टरी में कार्य करती थी।
विज्ञापन