{"_id":"6a08cf537a1948f34f0ffb06","slug":"woman-crossing-road-struck-by-unidentified-vehicle-dies-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19023-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारा, मौत
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शिप्रा सन सिटी के पास सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के देवर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विनीत कुमार निवासी ममूरा चौक नोएडा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भाभी धर्मेंद्री 14 मई को किसी काम से इंदिरापुरम आई थीँ। काम खत्म कर वह शाम करीब पांच बजे नोएडा सेक्टर-62 की ओर जाने के लिए शिप्रा सन सिटी के सामने पहुंचीं। वह सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन आया और धर्मेंद्री को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि धर्मेंद्री दूर जाकर गिरीं। इस टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तभी आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस धर्मेंद्री को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द चालक को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जाएगी।