फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman commits suicide by writing 'I was yours, I will be yours'

Ghaziabad News: मैं तुम्हारी थी तुम्हारी रहूंगी, लिखकर महिला ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by writing 'I was yours, I will be yours'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। मैं तुम्हारी थी तुम्हारी रहूंगी, लिखकर काजल (25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। काजल ने सुसाइड नोट में यह बात अपने प्रेमी के लिए लिखी है। कविनगर के गोविंदपुरम आरकेपुरम में काजल अपने प्रेमी के साथ सह संबंध में किराये पर रह रही थी। रविवार शाम को कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी तो घटना की जानकारी हुई। प्रेमी का नाम प्रतीक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना है।

काजल की शादी बुलंदशहर के गांव डूंगरा जाट में करीब चार पांच साल पहले हुई थी। काजल के दो बच्चे भी हैं। जो पति के साथ ही रह रहे हैं। काजल का मायका सौभाग्यपुरम में है। काजल का पति से विवाद चल रहा था तो वह पति से अलग होकर मई से प्रतीक नाम के युवक के साथ सह संबंध में गोविंदपुरम में रह रही थी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ। शव दो दिन पुराना लग रहा है। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि काजल प्रतीक के साथ किराये पर रह रही थी। लोगों ने बताया कि प्रतीक दो दिन से घर में आता-जाता दिखाई नहीं दिया। उसकी तलाश की जा रही है। काजल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





शादी के लिए कहा तो प्रेमी ने किया इन्कार
पुलिस रा कहना है कि काजल करीब पांच महीने से प्रतीक के साथ रह रही थी। काजल ने प्रतीक से शादी करने को कहा तो प्रतीक ने इनकार कर दिया। इससे वह तनाव में आ गई कि वह अपना परिवार भी छोड़ आई और अब प्रतीक भी शादी नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed