फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   woman body was found in a suitcase on NH 9 highway in Hapur

UP: हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मिला लाल सूटकेस... खोलकर देखा तो पुलिस के भी उड़े होश

Sat, 16 Nov 2024 02:19 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 16 Nov 2024 02:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूटकेस में एक 30 साल की महिला की लाश मिली है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
woman body was found in a suitcase on NH 9 highway in Hapur
हापुड़ में हाईवे किनारे लाश से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-09 बाईपास पर हाईवे किनारे सूटकेस में करीब 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे यहां फेंके जाने की आशंका व्यक्त कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित एटीएमस कॉलेज के पास हाईवे किनारे एक लाल रंग का सूटकेस पड़ा है, जिसमें शव होने की आशंका है। सूचना के बाद वह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। सूटकेस में करीब दो दिन पुराना महिला का शव मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के शव को सूटकेस से बाहर निकाला। महिला के चेहरे पर चोट के गहरे निशान बताए जा रहे हैं। पीट-पीटकर उसकी हत्या की आशंका है। सूटकेस से कुछ कपड़े भी बराबर हुए हैं। 
स्थानीय लोगों की मदद से महिला की शिनाख्त का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। सीओ ने बताया कि महिला की हत्या के बाद किसी वाहन से लाकर शव को यहां फेंका गया है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में महिला की फोटो चस्पा कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed