{"_id":"614391ce11ef0958f42a2b2c","slug":"woman-body-thrown-in-bushes-after-murder-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: हत्या के बाद कनावनी की झाड़ियों में फेंका महिला का शव, चेहरे पर खून और गले पर नीले निशान मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाजियाबाद: हत्या के बाद कनावनी की झाड़ियों में फेंका महिला का शव, चेहरे पर खून और गले पर नीले निशान मिले
Fri, 17 Sep 2021 12:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:19 AM IST
सार
गाजियाबाद में हिंडन नहर के किनारे एक महिला का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके के कनावनी में हिंडन नहर के किनारे एक फार्म हाउस की रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला का शव झाड़ियों में मिला। निजी फार्म हाउस के लोगों ने शव मिलने की सूचना इंदिरापुरम पुलिस को दी।
महिला के गले में लाल रंग का दुपट्टा बंधा मिला है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या के बाद उसका शव यहां झाड़ियों में फेंका गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है।
चेहरे पर खून और गले पर नीले निशान मिले हैं। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह और एसएचओ संजय पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल की। फार्म हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। लेकिन खराब होने की वजह से घटना और आरोपी उसमें कैद नहीं हो सके।
विज्ञापन
जांच के दौरान महिला के शव के पास से कोई कागज भी नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि महिला की किसी दूसरी जगह पर हत्या कर उसका शव यहां झाड़ियों में फेंका गया है।
महिला की शिनाख्त के लिए उसके फोटो सभी थानों, जीआरपी व अन्य जगहों पर भेज दिए गए हैं। एसएचओ संजय पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।