{"_id":"66cfb692bac01c731d0d6394","slug":"woman-beats-husband-for-protesting-against-visiting-fair-with-lover-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103773-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रेमी के साथ मेला घूमने का विरोध करने पर महिला ने पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रेमी के साथ मेला घूमने का विरोध करने पर महिला ने पति को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एमएम कॉलेज के मैदान में चल रहा मेला बुधवार को पति पत्नी और वो के जंग का अखाड़ा बन गया। पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ना पति को भारी पड़ गया। विरोध करने पर पत्नी ने पति पर थप्पड़ बरसाए और प्रेमी ने लात-घूंसे चलाए। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर की भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का तिबड़ा मार्ग निवासी अमन कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते मंगलवार रात उसकी पत्नी अपने प्रेमी अमन कुमार के साथ एमएम कॉलेज के मैदान में लगा मेला देखने पहुंच गई। जानकारी के बाद युवक भी उनका पीछा करते हुए मेले पहुंच गया और दोनों को मेले में घूमते हुए पकड़ लिया। युवक ने विरोध किया तो पत्नी और उसका प्रेमी आग बबूला हो गया। गुस्साई पत्नी ने पति पर थप्पड़ बरसा दिए और प्रेमी ने लात घूसों से पीटा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमन कुमार व महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।