फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman arrested for taking off jewelry by taking advantage of bundle of notes

Ghaziabad News: नोटों की गड्डी का लाेभ देकर गहने उतरवाने वाली महिला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for taking off jewelry by taking advantage of bundle of notes
इंदिरापुरम। कोतवाली पुलिस ने शनि और शुक्र चौक पर नोटों की गड्डी का लालच देकर महिलाओं से गहने उतरवाने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में तीन घटनाओं को करना कबूल किया है। पुलिस उसकी दो साथियों की तलाश कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के जेजे कॉलोनी उत्तम नगर निवासी शांति देवी और उसकी साथी ज्योति व पूजा महिलाओं को नोटों की गड्डी देने का झांसा देकर गहने उतरवा लेती थी। इन्होंने पिछले महीने तीन महिलाओं को कपड़े के अंदर नोटों की गड्डी होने का झांसा देकर गहने उतरवा लिए थे। घटना के काफी देर बाद महिलाओं को होश आया तो कपड़े के अंदर कागज की गड्डी मिली थी। पुलिस ने शांति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ज्योति और पूजा को तलाश कर रहे हैं। उसने पूछताछ में बताया कि टप्पेबाजी में मिले गहने लोगों को बेच दिया करती थीं और नकदी को आपस में बराबर बांट लेती थी। एसीपी का कहना है कि महिला से अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed