फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman allegedly raped at gunpoint (pistol held to her temple); complaint filed after five days

Ghaziabad News: बच्चे की कनपटी पर तमंचा तान महिला से दुष्कर्म का आरोप, पांच दिन बाद शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman allegedly raped at gunpoint (pistol held to her temple); complaint filed after five days
मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में रहने वाली महिला ने गैर समुदाय के युवक पर उसके चार वर्षीय बच्चे की कनपटी पर तमंचा तानकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने इसकी शिकायत करने पर महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप है कि पीड़िता पर समझौते का दबाव भी बनाया, जिसके चलते पांच दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पीड़िता ने सोमवार को थाने पहुंचकर शिकायत की। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर वकील और धमकी देने वाले शकील व परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

महिला का पति बंगलूरू में काम करता है, जबकि वह बच्चों के साथ गांव में रहती है। महिला के अनुसार, तीन अगस्त की दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी वकील जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर महिला के चार वर्षीय बच्चे की कनपटी पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने घटना की शिकायत करने पर उसके परिवार की हत्या करने की धमकी दी। दहशत में महिला ने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। पति चार अगस्त को बंगलूरू से गांव पहुंचा। उसने आरोपी का विरोध किया तो वकील और उसके दो साथियों ने उस पर समझौता करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed