फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman accuses in-laws of harassing her for dowry

Ghaziabad News: महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of harassing her for dowry
इंदिरापुरम। ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनको मायके में छोड़ दिया। उनके पति ने दूसरी शादी कर ली। गंगोत्री टावर कौशांबी में रहने वाली फराह अदीवा पुत्री आफाक अहमद ने बताया कि उनकी शादी नदीम पुत्र नईम फारुकी निवासी वाडी, जिला रायसन, मध्य प्रदेश के साथ हुई थी। पति नदीम फारुकी, देवर जीशान फारुकी, जावेद फारुकी, सास इमराना फारुकी और ससुर नईम फारुकी दहेज में अतिरिक्त कार व पांच लाख रुपये की मांग कर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार 2021 में नदीम फारुकी और उसके पिता उसे लेने मायके आए और उनके पापा से झगड़ा करने लगे। उन्होंने धमकी दी कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो उसे जान से मार देंगे और दूसरी शादी कर लेंगे। पति ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है और उससे एक बच्चा भी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed